अग्निवीर बनने वाले युवक से चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलावर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवक को 415 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू की।
बिलावर, 15 मई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कठुआ के तहसील बिलावर में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कुछ दिनों में अग्निवीर बनने की तैयारी में था और उसके पास से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर 415 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसएचओ बिलावर जहीर मन्हास के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने भेज दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
जम्मू-कश्मीर में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उपराज्यपाल के 100 दिन के नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान में कई तस्करों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसी अभियान के तहत नशे के बड़े नेटवर्क और सिंडिकेट पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिसमें नशा कारोबार से जुड़े ठिकानों को चिन्हित कर उन पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"