अपराध
15 May, 2026

कानपुर में मासूम से छेड़छाड़, पड़ोसी दुकानदार पर मुकदमा दर्ज

कानपुर के बिठूर क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत के आरोप में पड़ोसी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

कानपुर, 15 मई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी दुकानदार पर मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि वह स्कूल से लौट रही थी, तभी घर के पास स्थित अभिषेक तिवारी नामक युवक की जनरल स्टोर की दुकान के सामने यह घटना हुई। आरोप है कि बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान में बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। किसी तरह बच्ची वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पूरे मामले की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

परिजनों ने तत्काल बिठूर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला संज्ञान में लिया गया है और देर रात तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़