जबलपुर, 05 मई।
जबलपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के प्रस्तावित विवाह के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध के बाद संबंधित विवाह प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 42, 13 और 17 में पहुंचे, लेकिन वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय है। उनका यह भी कहना था कि इस तरह के विवाह ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं।
नीरज राजपूत ने स्पष्ट किया कि संगठन ऐसे किसी भी विवाह का विरोध जारी रखेगा, जिसमें धर्म परिवर्तन की आशंका हो। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कलेक्ट्रेट में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।



.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)