राजस्थान
29 Apr, 2026

बाल संरक्षण इकाइयों की बड़ी पहल, नाबालिग विवाह पर लगी रोक

जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और बाल संरक्षण इकाइयों की संयुक्त त्वरित कार्रवाई के चलते दो छोटी बच्चियों के प्रस्तावित बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया तथा कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बालिका गृह भेजा गया।

जयपुर, 29 अप्रैल। 

राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में देर रात प्रशासन, पुलिस और बाल संरक्षण से जुड़ी टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बच्चियों का बाल विवाह समय रहते रुकवा दिया गया, जिससे एक बड़ी सामाजिक अनहोनी टल गई।

जानकारी के अनुसार पांच और आठ वर्ष की दो बच्चियों का विवाह क्रमशः नौ और ग्यारह वर्ष के बालकों से तय किया गया था। परिजनों को यह आशंका थी कि प्रशासन इस विवाह को रोक सकता है, इसलिए तय तिथि से एक दिन पहले ही विवाह संपन्न कराने की तैयारी की जा रही थी।

मामले की सूचना प्रयास संस्था के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंची। इसके बाद सचिव ने तत्काल मामले को गंभीर मानते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया। वहां से निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, डीसीपीयू टीम और बाल संरक्षण विभाग सक्रिय हो गए।

जमवारामगढ़ में न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण लिंक मजिस्ट्रेट ने देर रात अपने निवास स्थान पर ही बाल विवाह निषेधाज्ञा आदेश जारी किया। इसके बाद प्रशासनिक टीम जयपुर से सरजौली गांव पहुंची और दोनों परिवारों को समझाइश देकर विवाह रोकने में सफलता हासिल की।

कार्रवाई के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई और दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद दोनों बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश के अनुसार उन्हें सुरक्षित बालिका गृह भेज दिया गया। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़