शिमला, 29 अप्रैल
रामपुर उपमण्डल में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान पीड़िता के नौ माह की गर्भवती होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है, जो स्वयं भी नाबालिग बताया जा रहा है।
पीड़िता के पिता ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत कृत्य किया और उसे गर्भवती कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। मंगलवार सुबह उसे पेट में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इस प्रकरण में जेजे अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।



.jpg)


.jpg)





