मध्य प्रदेश
06 May, 2026

सतना में बगदरा घाटी हादसा, बस पलटी 23 घायल

सतना की बगदरा घाटी में बारातियों से भरी बस पलटने से 23 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सतना, 6 मई।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत बगदरा घाटी में बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश के रहपुरा से बारात लेकर रीवा गई थी। बुधवार शाम लगभग 5 बजे जब बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी और बगदरा घाटी से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की कमानी टूट जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस पलट गई। हादसा अचानक होने से यात्रियों को संभलने का अवसर नहीं मिल सका और सभी सवार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार तीन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार विशेष निगरानी में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा बस में सवार अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़