कठुआ, 13 मई।
कठुआ पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लिंक रोड भंबरवां क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की और एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार विशेष नाके के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह मौके से भागने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ मिला, साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। आरोपी की पहचान बलबीर सिंह निवासी कठुआ, वर्तमान निवासी विजयपुर सांबा के रूप में हुई है।
इस मामले में राजबाग थाने में संबंधित कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें और सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।




.jpg)





.jpg)


.jpg)

