हरियाणा
30 Apr, 2026

नारनौल बस स्टैण्ड पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

नारनौल के नांगल चौधरी बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पुलिस जांच कर रही है।

नारनौल, 30 अप्रैल

नारनौल जिले के नांगल चौधरी बस स्टैंड पर तिबारे के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले दो-तीन दिनों से बस स्टैंड और इसके आस-पास घूमते हुए दिखाई दे रहा था। गुरुवार सुबह, जब कुछ लोग तिबारे के पास पहुंचे, तो उन्हें व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पास जाकर देखने पर यह पुष्टि हुई कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करना शुरू कर दिया है ताकि मृतक के निधन का कारण स्पष्ट हो सके। थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़