अपराध
08 May, 2026

अधेड़ टेंपो चालक का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका तेज

झाड़ियों में अधेड़ टेंपो चालक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।

अमेठी, 08 मई।

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों के बीच एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजेश यादव पुत्र शंभू यादव, निवासी भगवान दीन दुबे का पुरवा थाना जामो के रूप में हुई है। वह टेंपो चालक था और घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका टेंपो भी खड़ा पाया गया, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत साक्ष्य सुरक्षित किए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करेगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़