दतिया, 6 मई।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
दतिया प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री पाठक ने परिवार सहित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हालिया चुनावों में मिली सफलता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करता है, तो जीत सुनिश्चित होती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को विभिन्न राज्यों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में भाग लिया।









.jpg)



