फिरोजाबाद, 29 अप्रैल
गोवंश संरक्षण के लिए जिलाधिकारी ने 6000 कुंतल भूसे से लदी गाड़ियों को गौशालाओं के लिए किया रवाना
गोवंशों के समुचित भरण-पोषण और गौशालाओं में चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा अभियान चलाया गया, जिसके तहत जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ मिलकर 6000 कुंतल भूसे से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रगतिशील किसानों और समाज के जागरूक लोगों से भूसा दान करने का विशेष अनुरोध किया गया था, जिसे किसानों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि किसानों के इस सहयोग से बड़ी मात्रा में भूसा एकत्रित हो सका है, जो गोवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद की किसी भी गौशाला में गोवंशों को चारे की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह समाजिक सहयोग की अपेक्षा की जा रही है, जिससे निराश्रित गोवंशों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जनहित एवं पशु संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम बताया। इस दौरान कई प्रमुख दानदाता किसानों की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने भूसा दान कर इस अभियान में योगदान दिया।









.jpg)


