अपराध
05 May, 2026

दुकान के गल्ले से नकदी चोरी, पुलिस जांच शुरू

भोपाल के छोलामंदिर थाना क्षेत्र में एक दुकान से गल्ले में रखी नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 05 मई।

छोलामंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुण्यधाम कॉलोनी खेजड़ा स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा गल्ले से नकदी चोरी कर ली गई।

जानकारी के अनुसार संदीप अहिरवार की दुकान से आरोपी ने गल्ले में रखे लगभग पंद्रह सौ से दो हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना चार मई की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पांच मई को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़