नागरिक समस्याएँ
13 Apr, 2026

देलावाड़ी घाट हादसे में ठेकेदार की मौत, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

देलावाड़ी घाट में बस और बाइक की टक्कर में एक ठेकेदार की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

सीहोर, 13 अप्रैल

सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में भोपाल निवासी एक ठेकेदार की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मृतक कमर मियां (35 वर्ष), निवासी लाऊखेड़ी एयरपोर्ट रोड, भोपाल अपने साथी के साथ प्लेटिना बाइक से बुधनी क्षेत्र में एक साइट का निरीक्षण करने जा रहे थे। दोनों दोपहर करीब 3 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। शाम करीब 5 बजे देलावाड़ी घाट के पास सामने से आ रही चौहान ट्रैवल्स की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। कमर मियां को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना में घायल साथी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है, क्योंकि मृतक अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़