उत्तर प्रदेश
29 Apr, 2026

ओलावृष्टि से खेत तबाह, बारिश से मिली राहत के बाद किसानों में मायूसी

मीरजापुर के हलिया क्षेत्र में बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन ओलावृष्टि ने उर्द और सब्जियों की फसलों को पूरी तरह नष्ट कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

मीरजापुर, 29 अप्रैल

हलिया क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे एक ओर भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी ओर किसानों की मेहनत पर ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित था, लेकिन इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे।

नदना और सगरा गांव में ओलावृष्टि इतनी तीव्र रही कि पूरे खेत सफेद परत से ढक गए। खेतों में खड़ी उर्द और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। बारिश के बाद मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन किसानों के चेहरों पर चिंता और मायूसी साफ झलकने लगी।

सगरा गांव के किसान शिवशंकर ने बताया कि डेढ़ बीघा जमीन में बोई गई उर्द की फसल अभी अंकुरित अवस्था में ही थी, तभी ओलों ने उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं किसान दूधनाथ ने कहा कि एक बीघा में बोई गई फसल जमने से पहले ही समाप्त हो गई।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़