उत्तराखंड
01 Jun, 2026

देहरादून में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी स्मृति में एक भव्य द्वार बनाने की घोषणा की।

देहरादून, 01 जून ।

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों में कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम विशेष सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित समूचे गोरखा समुदाय के लिए कैप्टन थापा साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक हैं। उन्होंने आजाद हिंद फौज के वीरों के त्याग को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि ऐसे अमर बलिदानियों के संघर्षों के कारण ही आज हम स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं।

मंत्री जोशी ने शहीदों के सम्मान और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में देहरादून में एक भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए ₹30 लाख की धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य जनों और क्षेत्रवासियों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेपाली भाषा समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, ज्योति कोटिया, वंदना ठाकुर और सपना मल्ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़