मध्य प्रदेश
02 Jun, 2026

पूर्व सीएम बाबूलाल गौर को भजन संध्या के जरिए मिलेगी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती के अवसर पर आज शाम आयोजित होने वाली भजन संध्या में उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भोपाल, 02 जून।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जयंती पर आज उनकी पावन स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस संगीतमय कार्यक्रम के जरिए लोग उनके जीवनकाल और किए गए कार्यों को याद करेंगे। भजनों के माध्यम से उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बताया कि श्रद्धेय 'बाबूजी' की याद में होने वाला यह कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से शुरू होगा। उन्होंने आम नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से भारी संख्या में इस आत्मीय कार्यक्रम में शामिल होकर 'बाबूजी' के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़