उत्तर प्रदेश
01 Jun, 2026

मुरादाबाद में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 165 कार्यकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

मुरादाबाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ, जिसमें 27 जिलों के 165 कार्यकर्ता शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मुरादाबाद, 01 जून।

कृष्णा बाल विद्या मंदिर, मंगूपुरा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस शिविर में 27 जिलों से चयनित 165 कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, साथ ही उनमें अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा रहा है जो देश के लिए समर्पित हों और आवश्यकता पड़ने पर त्याग व बलिदान की भावना से प्रेरित हों। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के भीतर मौजूद विभिन्न चुनौतियों और वैचारिक प्रभावों का सामना करने में सक्षम युवाओं को तैयार करना इस वर्ग का प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति को प्रभावित करने वाले विचारों के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण आवश्यक है, ताकि समाज में सकारात्मक दिशा बनी रहे।

इस अवसर पर प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजकमल गुप्ता, वर्ग पालक विपिन गुप्ता सहित बृजेश कुमार, डॉ. गौरव कश्यप, नवदीप अग्रवाल, अनिल कठेरिया, विकास गुप्ता, विकी प्रजापति, पंकज नारंग, गौरव दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़