बिहार
16 May, 2026

कटिहार को वंदे भारत और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग, सांसद ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र

कटिहार से वंदे भारत सहित दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने और कई रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद तारिक अनवर ने रेलवे बोर्ड से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

कटिहार, 16 मई।

सीमांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सांसद तारिक अनवर ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है। उन्होंने लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान की मांग की है।

कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने जानकारी दी कि सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटिहार रेल मंडल पूर्वोत्तर रेलवे का अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्र है। इसे मजबूत किए जाने से सीमांचल के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और पूर्वोत्तर भारत का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क और अधिक सुगम होगा।

सांसद ने कटिहार-मनिहारी-तेजनारायणपुर रेलखंड को मालदा टाउन तक विस्तारित करने की मांग रखी है। साथ ही कटिहार से चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कटिहार में मनीया बाईपास लाइन एवं नए स्टेशन की रिपोर्ट तैयार करने, दैनिक यात्रियों के लिए ईएमयू लोकल सेवा प्रारंभ करने तथा आपातकालीन कोटा बढ़ाने की भी मांग की है। इसके अलावा सुधानी स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस और काढ़ागोला रोड पर अवध-असम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी शामिल है।

सांसद ने कटिहार से दरभंगा के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, कटिहार-कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस और कटिहार-रांची सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी आवश्यकता जताई है। इसके साथ ही जिले में स्वीकृत एवं प्रस्तावित सभी आरओबी-आरयूबी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मांगी गई है।

सांसद तारिक अनवर ने कहा कि सीमांचल के लाखों लोग शिक्षा, इलाज, रोजगार और व्यापार के लिए रेल सेवा पर निर्भर हैं, इसलिए रेल मंत्रालय को इन जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। उन्हें भरोसा है कि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़