अपराध
23 May, 2026

एमडीएम अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

जोधपुर, 23 मई ।

पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई, जब शिशु रोग विभाग के शौचालय में एक नवजात का शव बरामद हुआ। नवजात का शव बाथरूम के कमोड में पड़ा मिला, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई।

जानकारी के अनुसार नवजात का शव कमोड के अंदर मिला, जिसमें उसका मुंह नीचे की ओर था और हाथ-पांव ऊपर की तरफ दिखाई दिए। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शिशु रोग विभाग के जनाना विंग स्थित शौचालय में नवजात मिलने की सूचना के बाद डिलीवरी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को वहां कौन छोड़कर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि रात के समय एक युगल अस्पताल जांच के लिए पहुंचा था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार नवजात की गर्भनाल कटी नहीं थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म हाल ही में हुआ होगा। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़