बहराइच, 12 मई।
रिसिया थाना क्षेत्र के भक्तापुर ग्राम पंचायत में सोमवार देर रात प्रेम प्रसंग से नाराज पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान संगीता, पुत्र हरिदेव के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी विवाद और मारपीट की स्थिति बन चुकी थी। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर थाने में कार्रवाई की गई थी और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले ही वह युवक जेल से बाहर आया था, जिसके बाद संगीता उसके घर चली गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर पिता ने आवेश में आकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।








.jpg)


