अनूपपुर, 15 मई।
अनूपपुर जिले में एक अधिवक्ता को नकली पिस्टल दिखाकर और बेसबॉल व लोहे के डंडे से धमकाते हुए अवैध वसूली और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
इस घटना में शामिल दो युवकों शांतनु मौर्य (20) और दीपक पकवासा (21) को पुलिस ने शहडोल से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डंडा और दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता मानवेन्द्र सिंह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे, तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और 500 रुपये का पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद करने लगे। इंकार करने पर एक आरोपी ने कमर से नकली पिस्टल निकालकर धमकाया, जबकि दूसरे ने लोहे का डंडा निकालकर मारपीट की धमकी दी।
इसके बाद आरोपियों ने रास्ते में अधिवक्ता को रोककर फिर से पैसे की मांग की और गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन के आधार पर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और नकली पिस्टल ऑनलाइन एप से खरीदी गई थी।




_(1).jpg)

.jpg)








