कोलकाता, 06 मई।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने अब गति पकड़ ली है। इसी क्रम में बुधवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल आरएन रवि से भेंट की। इस दौरान उनके साथ चुनाव आयोग का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा।
बैठक के दौरान चुनाव आयोग की ओर से नई विधानसभा के गठन से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना राज्यपाल को सौंपी गई। इसके साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर विजयी रहे उम्मीदवारों से जुड़े प्रमाण पत्रों के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए।
लोकभवन के ऐतिहासिक थ्रोन हॉल में राज्यपाल और चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से फोटो सेशन में भी भाग लिया।
इस बैठक के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की दिशा में सभी प्रक्रियात्मक बाधाएं लगभग समाप्त हो गई हैं और अब अंतिम चरण की तैयारियों में तेजी देखी जा रही है।







.jpg)




