मध्य प्रदेश
07 May, 2026

ग्वालियर में 2.43 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ऊर्जा मंत्री करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज ग्वालियर में 2.43 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

ग्वालियर, 07 मई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उपनगर ग्वालियर में 2 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री तोमर वार्ड क्रमांक 05 स्थित मौनी बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बदनापुरा क्षेत्र में 28.29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे 3.40 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य तथा गोलंबर माता मंदिर स्टोन पार्क मोतीझील क्षेत्र में 7.30 लाख रुपये की लागत से गणेश कॉलोनी माता मंदिर के पास बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद वे यादव कॉलोनी मोतीझील गली नंबर 9 एवं 10 के सामने आयोजित कार्यक्रम में यादव कॉलोनी एवं शिवशक्ति नगर की विभिन्न गलियों में 22.79 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 88.02 लाख रुपये की लागत से यादव कॉलोनी गली नंबर 9 से रेलवे क्रॉसिंग एवं पीएचई कॉलोनी होते हुए बनने वाले नाले का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

इसके पश्चात जेसी मिल पंप हाउस नहर रोड मोतीझील (एकलव्य स्कूल के पास) आयोजित कार्यक्रम में 12.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे श्रीवास मोहल्ले में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे।

इसी क्रम में शाम 4 बजे गोकुल विलास कॉलोनी, जलालपुर में 10.70 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा 20.99 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5 बजे आनंद नगर बहोड़ापुर स्थित आरआर अस्पताल के सामने 12.66 लाख रुपये की लागत से आनंद नगर आरआर अस्पताल सी ब्लॉक से माता पार्क तक सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा। वहीं शाम 6 बजे दाने बाबा वाली गली में 15.47 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़