झारखंड
29 May, 2026

ऑटो चालक ने घर में फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह में एक ऑटो चालक द्वारा घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्वी सिंहभूम, 29 मई।

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर-1 में गुरुवार देर रात एक युवक द्वारा अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद जहीर के रूप में की गई है, जो मोहम्मद करीम का पुत्र था और ऑटो चालक के रूप में कार्य करता था।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद जहीर अपने दादा-दादी के घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ निवास करता था तथा ऑटो चलाकर एवं मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लगातार विवाद चल रहा था, जिसकी चर्चा क्षेत्र में भी थी। मृतक की पत्नी मूल रूप से चाईबासा की रहने वाली बताई जाती है।

घटना उस समय सामने आई जब देर रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों को संदेह होने पर दरवाजा खोला गया तो मोहम्मद जहीर का शव फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़