अपराध
29 May, 2026

राजगढ़ में दंपती से डकैती, हाथ-पैर बांधकर 3 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी लूटी

राजगढ़ में शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया और सोना, चांदी व नकदी लूट ली।

राजगढ़, 29 मई ।

राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम तरेनी में गुरुवार देर रात डकैती की बड़ी वारदात सामने आई, जहां एक शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में रखे जेवर और नकदी लूट ली। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तरेनी निवासी भारतसिंह, जो कि माध्यमिक विद्यालय कानरखेड़ी में शिक्षक हैं, अपनी पत्नी मांगीबाई के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान पांच से छह बदमाश घर में घुस आए और दंपती पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की, उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद एक बदमाश ने सिर पर कट्टा तानते हुए जमीन को लेकर धमकी दी।

लूटपाट के दौरान बदमाश घर में रखी पेटी से लगभग तीन तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए। इसमें सोने का ठड्डा, अंगूठी, चांदी का करधोना, तगड़ी, पायल और टॉप्स सहित कई आभूषण शामिल हैं।

जाते समय बदमाश दंपती का मोबाइल भी ले गए, जो बाद में गांव के पास कांकड़ पर पड़ा मिला। वारदात में शिक्षक दंपती को चोटें भी आई हैं और वे घटना के बाद से दहशत में हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़