Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अफ़्रीका
01 Jun, 2026

सीमा बयान पर घिरे बालेंद्र शाह, छात्र संगठनों ने मांगी माफी

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सीमा विवाद संबंधी बयान के विरोध में 10 छात्र संगठनों ने टिप्पणी वापस लेने और सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए इसे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया है।

काठमांडू, 01 जून।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह द्वारा संसद में सीमा विवाद से जुड़े मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर छात्र संगठनों का विरोध तेज हो गया है। देश के 10 छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की है।

विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को जारी साझा वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल है। उन्होंने इसे राष्ट्रविरोधी, आत्मसमर्पणवादी और देश के दीर्घकालिक हितों के खिलाफ बताया। संगठनों का कहना है कि इस प्रकार के बयान से राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचती है।

छात्र नेताओं ने कहा कि यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब नेपाल लगातार लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा समेत कुछ क्षेत्रों पर अपना दावा जताता रहा है। ऐसे संवेदनशील विषय पर प्रधानमंत्री का वक्तव्य गंभीर चिंता का विषय है।

संयुक्त बयान में कहा गया कि देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और भौगोलिक अखंडता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की कमजोर पड़ने वाली टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती। छात्र संगठनों के अनुसार इसे सामान्य चूक नहीं माना जा सकता, बल्कि यह राष्ट्रीय हितों के विपरीत एक राजनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

संगठनों ने चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो छात्र, युवा और राष्ट्रहित से जुड़े नागरिक व्यापक स्तर पर विरोध आंदोलन को और तेज करेंगे। उनका कहना है कि राष्ट्रीय संप्रभुता से जुड़े विषयों पर किसी भी समझौते का विरोध किया जाएगा।

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब प्रधानमंत्री के संसदीय वक्तव्य को लेकर राजनीतिक दलों, संवैधानिक जानकारों और नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सीमा विवाद से जुड़े इस बयान पर देश में बहस का दौर जारी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने रविवार को संसद में कहा था कि पदभार संभालने के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल ने भी कुछ स्थानों पर भारत की भूमि पर कब्जा कर रखा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़