Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बैंकिंग व वित्त
01 Jun, 2026

आर्थिक चुनौतियों के बीच आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा का इंतजार

रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में पश्चिम एशिया संकट, महंगाई और रुपये पर दबाव के बीच रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई, 01 जून।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगली समीक्षा बैठक 3 जून से शुरू होकर 5 जून तक चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विभिन्न आर्थिक परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के समापन पर 5 जून को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा नीतिगत फैसलों की जानकारी देंगे।

अर्थव्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों में किसी बदलाव से बच सकता है। उनका अनुमान है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई से जुड़ी चिंताओं और रुपये पर बने दबाव को देखते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत के मौजूदा स्तर पर बरकरार रखा जा सकता है।

आर्थिक मामलों के जानकारों के अनुसार, मौद्रिक नीति समिति से फिलहाल रेपो रेट में कटौती या बढ़ोतरी की संभावना कम दिखाई दे रही है। ऊर्जा कीमतों में तेजी, रुपये की कमजोरी और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आ रही चुनौतियों के कारण केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमानों में संशोधन कर सकता है।

गौरतलब है कि अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान भी आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। उस समय पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के ऊर्जा आपूर्ति, महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर संभावित असर का आकलन करने के लिए केंद्रीय बैंक ने प्रतीक्षा और निगरानी की रणनीति अपनाते हुए रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़