नई दिल्ली, 01 जून।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं, साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहन को भी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने 22 एवं 27 मई को हुई बैठकों में इन नामों की अनुशंसा की थी। इन नियुक्तियों के बाद सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 32 से बढ़कर 37 हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 मई को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी थी। इस अध्यादेश को छह माह के भीतर संसद से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक होगा।











