राजनीति
01 Jun, 2026

भाजपा में नया राष्ट्रीय संगठक, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी नियुक्त

भाजपा ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक नियुक्त किया है, यह पद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के संपर्क के लिए नया सृजित किया गया है।

नई दिल्ली, 01 जून।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन ढांचे में सोमवार को महत्वपूर्ण बदलाव किया गया और नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अब पार्टी के नए राष्ट्रीय संगठक होंगे और उनका कार्यस्थल दिल्ली रहेगा।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यह नया पद वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए बनाया गया है। इससे पहले त्रिपाठी बिहार और झारखंड राज्यों के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे।

इसके पहले उन्होंने बिहार भाजपा में महामंत्री संगठन के तौर पर काम किया और उससे पहले उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का राजनीतिक और संगठनात्मक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में शुरू हुआ था। नगर प्रचारक, जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक के बाद उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भेजा गया। इसके पश्चात उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़