उत्तर प्रदेश
01 Jun, 2026

बिजनौर में व्यापारी एकता परिषद का ज्ञापन, महंगाई पर नियंत्रण की मांग तेज

बिजनौर में व्यापारी एकता परिषद ने बढ़ती महंगाई, गैस और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए छोटे और मध्यम व्यापारियों के हित में नियंत्रण की मांग की है।

बिजनौर, 01 जून।

जनपद में व्यापारी एकता परिषद ने बढ़ती महंगाई, गैस, बिजली तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण की मांग करते हुए कहा कि इसका सर्वाधिक प्रभाव छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी वर्ग पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 52 प्रतिशत और बिजली दरों में फ्यूल अधिभार के रूप में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापारिक संचालन लागत में भारी इजाफा हुआ है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि लगातार बढ़ती दरों के कारण छोटे और मध्यम व्यापारियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारी एकता परिषद ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिल सके।

संगठन ने आशा जताई कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएगी और बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने की दिशा में पहल करेगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़