कटिहार, 30 मई ।
बिहार भाजपा प्रदेश कमेटी की नवनिर्वाचित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्राणपुर विधायक निशा सिंह तथा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सीमा झा के सम्मान में कटिहार जिला अतिथि गृह में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया, जहां दोनों महिला नेत्रियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कटिहार की दो कर्मठ महिला नेत्रियों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव का विषय है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह ने नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह कार्यकर्ताओं के विश्वास का परिणाम है तथा वे महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार संगठन में महिलाओं को अधिक सशक्त बनाना और उन्हें संगठनात्मक रूप से मजबूत करना रहेगा, जिससे महिला भागीदारी को नई दिशा मिल सके।
प्रदेश मंत्री सीमा झा ने कहा कि उन्हें यह दायित्व लंबे समय से संगठन में किए गए समर्पित कार्यों का परिणाम है और वे पूर्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर चुकी हैं।
उन्होंने संकल्प लिया कि वे बिहार भाजपा संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी तथा संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा देने का प्रयास करेंगी।
समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों नेत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया।











