मध्य प्रदेश
14 May, 2026

मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिली नई रफ्तार, डिजिटल तकनीक से बदली तस्वीर

मध्यप्रदेश में सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे और डिजिटल तकनीक आधारित अधोसंरचना विकास से कनेक्टिविटी, पारदर्शिता और निर्माण कार्यों में तेजी आई है तथा प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भोपाल,14 मई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे और डिजिटल तकनीक के जरिए अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को मध्यप्रदेश साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने लोक कल्याण को केंद्र में रखते हुए विकास को जनता की सुविधा और आर्थिक प्रगति से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मजबूत अधोसंरचना विकास का आधार है और देश में सड़क, रेल, लॉजिस्टिक तथा डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे प्रदेश में भी कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क नेटवर्क को वैज्ञानिक और व्यवस्थित बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की है तथा जीआईएस आधारित मोबाइल ऐप से हजारों किलोमीटर सड़क, भवन और पुलों का सर्वे किया गया है।

उन्होंने कहा कि समग्र रोड नेटवर्क मास्टर प्लान से शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों और जिलों के बीच बेहतर संपर्क बन रहा है तथा ग्रीनफील्ड मार्गों की पहचान की गई है। जीआईएस आधारित बजट प्रणाली से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और लोकपथ 2.0 ऐप से नागरिकों को रूट, टोल, अस्पताल और ब्लैक स्पॉट अलर्ट जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 875 निरीक्षण किए गए और 25 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट किए गए हैं। साथ ही 506 सरोवर विकसित किए जा चुके हैं तथा सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों में तेजी आई है। प्रदेश में हजारों किलोमीटर सड़क निर्माण और कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

राज्य में एक्सप्रेसवे और रिंग रोड परियोजनाओं के माध्यम से यातायात व्यवस्था मजबूत हो रही है तथा एनएचएआई के साथ बड़े समझौते से अधोसंरचना को नई दिशा मिल रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़