मध्य-पूर्व
20 Apr, 2026

ईरान ने अमेरिका संग दूसरी शांति वार्ता से किया इनकार, तनाव बरकरार

अमेरिका की मांगों और नाकेबंदी को लेकर असहमति के चलते ईरान ने दूसरी शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार करा।

तेहरान, 20 अप्रैल

ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह वार्ता जल्द ही पाकिस्तान में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ईरान ने इसमें भाग लेने से साफ मना कर दिया।

ईरान का कहना है कि वह इस दौर की बातचीत में इसलिए शामिल नहीं हो रहा क्योंकि वाशिंगटन की ओर से अत्यधिक मांगें, अवास्तविक अपेक्षाएं और बार-बार बदले जा रहे रुख सामने आ रहे हैं। साथ ही लगातार विरोधाभासी बयान और जारी नौसैनिक नाकेबंदी को भी ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन बताया है।

ईरान की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरे चरण की वार्ता को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, वे सही नहीं हैं। इन रिपोर्टों को अमेरिका की ओर से चलाया जा रहा एक तरह का प्रचार अभियान बताया गया, जिसका उद्देश्य दबाव बनाना है।

तेहरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका की गैरतार्किक और असंगत मांगों, बार-बार बदलते रुख और विरोधाभासी बयानों के कारण अब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है। इसके साथ ही तथाकथित नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने को भी वार्ता में बाधा माना गया है।

ईरान ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कहा है कि फिलहाल किसी सार्थक और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि निकट भविष्य में वार्ता के सफल होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान सहित ईरान के कई शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें उस समय के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और आम नागरिक मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला शुरू कर दी थी, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्त नियंत्रण भी लागू किया था।

इसके बाद 8 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू हुआ, जिसके बाद 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच लंबी वार्ता चली। हालांकि यह बातचीत सफल नहीं हो सकी और इसके बाद अमेरिका ने जलमार्ग पर अपनी ओर से नाकेबंदी लागू कर दी।

बताया जा रहा था कि दोनों देशों के बीच जल्द ही पाकिस्तान में वार्ता का दूसरा दौर आयोजित किया जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात में ईरान ने इससे दूरी बना ली है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़