हरियाणा
11 Apr, 2026

इसराना में दिनदहाड़े चोरी, बंद मकान से नकदी और जेवरात गायब

पानीपत के इसराना में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए, पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पानीपत, 11 अप्रैल।

पानीपत के इसराना क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के संबंध में पीड़ित ने इसराना थाना पुलिस को सूचना दी है। शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि वह विश्वकर्मा कॉलोनी में वेदप्रकाश के मकान में किराए पर रहता है।

शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी पूजा के साथ कपड़े खरीदने के लिए इसराना बाजार गया था, और करीब दो घंटे बाद जब दोनों घर लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि लोहे की अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। जांच में सामने आया कि अज्ञात चोर अलमारी में रखे एक लाख रुपए नकद और बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर फरार हो गए।

चोरी गए आभूषणों में सोने की चेन, सोने की बाली, सोने का लॉकेट, चांदी की चुटकी और पाजेब शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है, वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों का सुराग जुटाने में लगी हुई है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़