अपराध
09 Jul, 2026

जोधपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरिये-लाठियों से पीटा

जोधपुर में पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने करण सरगरा पर लोहे के सरिये और लाठियों से हमला कर दिया, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जोधपुर, 9 जुलाई।

जोधपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मंडोर रोड स्थित सनसिटी अस्पताल के सामने बुधवार देर रात बदमाशों ने युवक पर लोहे के सरिये और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक करण सरगरा पर पांच युवकों ने हमला किया। हमलावरों ने लाठी और लोहे के पाइप से उस पर ताबड़तोड़ वार किए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

महामंदिर थाना पुलिस के अनुसार हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि करण सरगरा ने कुछ समय पहले अंकित सरगरा की मोटरसाइकिल तोड़ दी थी। इसके बाद करीब दो महीने पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात करीब सवा 11 बजे अंकित सरगरा समेत पांच युवकों ने करण पर हमला कर दिया। घायल करण की शिकायत पर अंकित, परमेश्वर, आकाश, वसीम और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों में एक युवक के पास तलवार और दो अन्य के पास लोहे के पाइप व लाठियां थीं। पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि घायल करण सरगरा के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं, वहीं आरोपी अंकित के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़