नई दिल्ली, 15 मई।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात कर भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा की।
यह मुलाकात ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अलग से हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में बताया कि बैठक के दौरान भारत और मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान हुए महत्वपूर्ण निर्णयों और उससे जुड़े परिणामों पर भी चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों को लेकर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे भविष्य में आपसी सहयोग को और मजबूती मिलने की संभावना है।






.jpg)





