जम्मू और कश्मीर
20 May, 2026

जम्मू-कश्मीर में चार आईपीएस अधिकारी प्रभारी आईजीपी नियुक्त

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक निर्णय के तहत चार आईपीएस अधिकारियों को प्रभारी आईजीपी नियुक्त किया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर अलग-अलग पदस्थापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा है।

जम्मू, 20 मई ।

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए चार आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा शासनादेश क्रमांक 298-गृह 2026, दिनांक 20 मई जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार शक्ति कुमार पाठक, आईपीएस (एजीएमयूटी: 2009), जो वर्तमान में सहायक निदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जम्मू-कश्मीर तथा निदेशक एसीबी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, उन्हें प्रभारी आईजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल, आईपीएस (एजीएमयूटी: 2009), जो वर्तमान में डीआईजी ट्रैफिक जम्मू हैं, को भी प्रभारी आईजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शेख जुनैद महमूद, आईपीएस (एजीएमयूटी: 2009), वर्तमान में डीआईजी आईआर कश्मीर, और शाहिद मेहराज राथर, आईपीएस (एजीएमयूटी: 2009), जो पुलिस टेलीकॉम विभाग, जम्मू-कश्मीर के निदेशक हैं, को भी प्रभारी आईजीपी नियुक्त किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन अधिकारियों की विस्तृत तैनाती संबंधी अलग-अलग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़