किश्तवाड़ 08 मई।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई, जिसके बाद कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप सुबह 09 बजकर 57 मिनट 54 सेकंड पर महसूस किया गया। इसका केंद्र किश्तवाड़ क्षेत्र में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का अक्षांश 33.289 उत्तर और देशांतर 76.739 पूर्व दर्ज किया गया है।
हल्की तीव्रता होने के बावजूद झटके कुछ क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।





.jpg)

.jpg)


