नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति भवन में मोरारजी देसाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें विनम्र अभिवादन करते हुए उनके राष्ट्रसेवा में दिए योगदान को याद किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच पर संदेश जारी कर मोरारजी देसाई को सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताया और उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
उल्लेखनीय है कि देश के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को उनकी पुण्यतिथि पर विशेष रूप से उनके अनुशासित जीवन, ईमानदारी और निःस्वार्थ सेवा भावना के लिए याद किया जाता है। वे देश के ऐसे एकमात्र नेता रहे हैं जिन्हें भारत रत्न और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान दोनों से सम्मानित किया गया था।





_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)