मध्य-पूर्व
13 Apr, 2026

लेबनान में रेड क्रॉस कर्मियों पर हमले बढ़े, आईसीआरसी ने सुरक्षा की मांग

लेबनान में राहत कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने गहरी चिंता जताते हुए मानवीय कानून के पालन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

बेरूत, 13 अप्रैल।

लेबनान में राहत कार्यों से जुड़े कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने एक स्वयंसेवक की मौत तथा टायर जिले में स्थित रेड क्रॉस केंद्र पर हुए हमले को अत्यंत गंभीर बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के पालन की आवश्यकता पर बल दिया है।

समिति के अनुसार रविवार को लेबनानी रेड क्रॉस के एक स्वयंसेवक की मृत्यु हो गई, जबकि टायर क्षेत्र में स्थित एक सहायता केंद्र पर भी हमला किया गया। इन घटनाओं के बाद राहत कार्यों में लगे कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

लेबनान में आईसीआरसी प्रमुख एग्नेस धुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि जो लोग दूसरों की जान बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, उनके साथ इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जीवन बचाने की कीमत किसी की जान नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि मानवीय एवं चिकित्सकीय सेवाओं से जुड़े कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें बिना किसी बाधा के घायलों तक पहुंचने और सुरक्षित लौटने की अनुमति दी जाए।

इधर इजराइल रक्षा बलों ने रविवार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दक्षिणी लेबनान के बिंत जुबैल क्षेत्र में हिजबुल्लाह के एक लड़ाके को निशाना बनाया गया था, जो उनके सैनिकों के पास सक्रिय था। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि हमले के दौरान रेड क्रॉस टीम के घायल होने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि टायर जिले में रेड क्रॉस केंद्र पर हुए कथित हमले को लेकर अब तक इजरायली सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़