उत्तर प्रदेश
25 Apr, 2026

लखनऊ में होमगार्ड परीक्षा का पहला चरण सफल, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया सख्त जांच के बाद पूरी की गई। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी बनी रही।

लखनऊ, 25 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लगभग 42 हजार पदों के लिए चल रही लिखित परीक्षा के तहत शनिवार को पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। राज्य के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

हालांकि चारबाग स्टेशन पर ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण कुछ अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके और उनकी परीक्षा छूट गई। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय से पूरे प्रदेश की निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में 74 जिलों के 1053 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन की प्रथम पाली सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की गई, जिसके तहत रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान कलावा और बेल्ट तक उतरवाए गए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं और सभी केंद्रों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, ताकि पेपर लीक, नकल या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त की जा सके। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़