भोपाल, 15 मई।
राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति की है। आयोग में श्रीमती सोनम निनामा और अधिवक्ता श्रीमती अर्चना गुप्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिससे आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
इसके पहले डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। नई नियुक्तियों के बाद अब आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की पूर्ण समिति सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
इन नियुक्तियों के बाद बाल अधिकार संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





.jpg)
.jpg)






