राजस्थान
11 Apr, 2026

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाकर शिक्षा एवं समानता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

जयपुर, 11 अप्रैल।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाईस गोदाम स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महात्मा ज्योतिबा फूले के समाज सुधार संबंधी कार्यों और उनके आदर्शों को आत्मसात करें तथा शिक्षा और समानता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक जसवंत यादव, गोपाल शर्मा, देवेन्द्र जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़