न्यायालय परिसर में सुविधाओं के अभाव को देखते हुए जिला अभिभाषक संस्थान के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व में विधायक से आवश्यक विकास कार्यों की मांग की गई थी। इसके बाद विधायक चंद्रभानसिंह आक्या की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए जाने पर अधिवक्ताओं में संतोष व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता विधायक कार्यालय पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण टांक ने विधायक को मेवाड़ी पगड़ी पहनाई, जबकि अध्यक्ष नरेश शर्मा ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में विभिन्न सुविधाओं के अभाव की ओर ध्यान दिलाते हुए कई आवश्यक मांगें भी रखीं। इनमें अधिवक्ता भवन के लिए भूखंड आवंटन, अधिवक्ता कॉलोनी आवास योजना की स्वीकृति सहित अन्य सुविधाएं शामिल रहीं।
विधायक ने अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।


.jpg)







.jpg)
.jpg)