अपराध
15 May, 2026

हावड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जबरन वसूली और जमीन कब्जाने के मामले में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

हावड़ा सिटी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जबरन वसूली और जमीन कब्जाने के मामलों में शामिल दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

हावड़ा, 15 मई।

अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हावड़ा सिटी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उत्तर हावड़ा से कुख्यात अपराधी आकाश सिंह की गिरफ्तारी के बाद लिलुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत कर्मकार उर्फ लालू और राजबीर सिंह उर्फ घेंटू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से इलाके में जबरन जमीन कब्जाने, अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। स्थानीय स्तर पर इनका प्रभाव और आपराधिक नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा था।

विधानसभा चुनाव के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार निगरानी अभियान चला रही है। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और दोनों को गिरफ्तार किया गया।

लगातार दो दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों से कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों में राहत का माहौल देखा जा रहा है और पुलिस कार्रवाई की सराहना भी हो रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई को और मजबूत किया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़