दक्षिण एशिया
13 Apr, 2026

ग्वादर में समुद्री हमला, बीएलए ने तीन जवानों को मार गिराया

ग्वादर में पाकिस्तान तटरक्षक बल पर हुए समुद्री हमले में तीन जवानों की मौत का दावा किया गया है।

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी की हाल ही में गठित नौसेना इकाई ने ग्वादर क्षेत्र में पाकिस्तान के तटरक्षक बल की स्पीड बोट पर हमला कर तीन जवानों को मार गिराने का दावा किया है। इस कार्रवाई को संगठन की समुद्री मोर्चे पर पहली बड़ी गतिविधि बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीएलए ने समुद्री निगरानी के लिए हम्माल मरीन डिफेंस फोर्स का गठन किया है। इसी इकाई द्वारा ग्वादर के समुद्री क्षेत्र में पाकिस्तान तटरक्षक बल की नाव पर हमला किया गया, जिसका वीडियो भी संगठन के आधिकारिक माध्यम से जारी किया गया है, जिसकी अवधि करीब 2 मिनट 32 सेकंड बताई गई है।

वीडियो के अनुसार चार नकाबपोश हथियारबंद लोग समुद्र की ओर बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। हमले से पहले बलोच भाषा में एक संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें कहा गया कि जब तक इस भूमि पर बलोच मौजूद हैं, तब तक समुद्र में दुश्मन को जगह नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि यह तट उनका है और यहां के युवाओं ने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

इसके बाद हम्माल मरीन डिफेंस फोर्स के लड़ाके एक स्पीडबोट में सवार होकर गहरे समुद्र में पहुंचे और पाकिस्तान तटरक्षक बल की नाव पर हमला किया। वीडियो के अनुसार इस हमले में स्पीडबोट में मौजूद तीन कर्मियों को मार गिराया गया। हमले के दौरान एक तटरक्षक अधिकारी ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगाई, लेकिन उसे भी समुद्र में ही गोली मार दी गई।

बीएलए ने बयान जारी कर कहा है कि अब उनकी सैन्य क्षमता केवल पहाड़ों और शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि समुद्र में भी दुश्मन को निशाना बनाने की क्षमता हासिल कर ली गई है। संगठन ने यह भी कहा कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दुश्मन पूरी तरह पीछे नहीं हटता और एक स्वतंत्र एवं स्वायत्त बलोच राज्य की स्थापना नहीं हो जाती।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़