मध्य प्रदेश
08 Apr, 2026

मप्र उपमुख्यमंत्री ने जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में विकास कार्यों का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बरगांव में जनजातीय कल्याण केंद्र के विकास कार्यों का लोकार्पण कर बच्चों के सर्वांगीण विकास और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए केंद्र की भूमिका पर जोर दिया।

भोपाल, 08 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को शहपुरा विकासखंड के ग्राम बरगांव में स्थित जनजातीय कल्याण केंद्र में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी और उनके शारीरिक, मानसिक तथा सांस्कारिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मल्लखंभ के प्रदर्शन को देखकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस परिसर का निर्माण संकल्प से सिद्धि का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को उद्धृत करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को शिक्षित एवं संस्कारित बनाना ही इस दृष्टिकोण का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का स्मरण करते हुए कहा कि “आओ दीप वहां जलाएं, जहां आज भी अंधेरा है।” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र समाज के वंचित वर्ग के जीवन में उजाला फैलाने का प्रतीक बन रहा है।

सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छे व्यक्तियों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 100 ग्रामों को चिन्हित कर उन्हें रोगमुक्त, व्यसनमुक्त, विवादमुक्त एवं क्षुधामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” की थीम पर कार्य करने का आह्वान किया और आदर्श ग्राम निर्माण का संकल्प दोहराया।

राजकुमार मटोले ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नैतिक एवं मानवीय मूल्यों से युक्त वातावरण में नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भर युवाओं का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें और समाज एवं राष्ट्र की सेवा में योगदान दे सकें।

लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रामदत्त चक्रधर, राजकुमार मटाले, स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, धर्मेंद्र सिंह लोधी और प्रीतम लोधी की उपस्थिति रही। अतिथियों ने भारत माता, वीरांगना रानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया और माल्यार्पण किया। नर्मदाचंल विद्यापीठ की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विद्यालय के खिलाड़ियों ने राजकीय खेल मलखंभ का शानदार प्रदर्शन किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़