अन्य राज्य
18 Feb, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभागीय बैठकों की समीक्षा करेंगे और दोपहर बाद बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश के निवास पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम तक रायपुर लौट आएंगे।

रायपुर, 18 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9.30 बजे वे मोवा स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 10.55 बजे मंत्रालय पहुंचकर विभिन्न विभागीय बैठकों में शामिल होंगे और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से बिलासपुर जिले के बोदरी के लिए रवाना होंगे। वहां वे मुख्य न्यायाधीश के आवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री साय रायपुर वापस लौटेंगे।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़