राजनीति
10 Apr, 2026

सिंधी भाषा में संविधान का नवीन संस्करण जारी, उपराष्ट्रपति ने की भाषाई समावेशिता की पहल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा दिवस पर देवनागरी और फारसी लिपि में सिंधी भाषा में संविधान का नवीन संस्करण जारी करते हुए भाषाई समावेशिता और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की बात कही।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिंधी भाषा में भारत के संविधान का नवीनतम संस्करण जारी किया, जिसे दो लिपियों देवनागरी और फारसी में प्रकाशित किया गया है।

उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि विभाजन के बाद के कठिन दौर में सिंधी भाषा ने दृढ़ता और एकता के प्रतीक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा सिंधी भाषा में संविधान का प्रकाशन भाषाई समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहल से नागरिक अपने संविधान को अपनी मातृभाषा में समझ सकेंगे, जिससे लोकतांत्रिक भागीदारी और विश्वास और अधिक मजबूत होगा तथा यह प्रयास संवैधानिक जागरूकता को विस्तार देने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि यह कदम देश की भाषाई विविधता और समावेशी भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और लोकसभा सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़