अपराध
11 May, 2026

ऑनलाइन सट्टा मास्टर पैनल संचालक गिरफ्तार, रायपुर में बड़ा खुलासा

रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मास्टर पैनल संचालक लोकेश अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके नेटवर्क और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर, 11 मई
राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े खुलासे में पुलिस ने मास्टर पैनल संचालक लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सट्टेबाजी वेबसाइट के पैनल और लिंक बेचने का आरोप है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कबीरनगर पुलिस ने कोटा क्षेत्र में आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ को सट्टेबाजी के मामले में पहले ही गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही लोकेश अग्रवाल फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।

एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश अग्रवाल ऑनलाइन सट्टे के संगठित नेटवर्क का मास्टर पैनल संचालक है। 14 अप्रैल को कबीरनगर पुलिस ने आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ को परमानंद नगर रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया था, जिनसे चार स्मार्टफोन और लगभग पांच लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

दोनों आरोपियों से पूछताछ और मोबाइल फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि वे लोकेश अग्रवाल से आईडी लेकर सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। इसी खुलासे के बाद लोकेश फरार हो गया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कई सट्टा वेबसाइटों और मटका सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहा था। उसका नेटवर्क रायपुर और आसपास के जिलों तक फैला हुआ था, जहां हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से जब्त मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच जारी है, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़